बालोतरा (नरपत माली)कृष्णा सेवा संस्थान व यातायात पुलिस बालोतरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यातायात नियम क़ो लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया,
कृष्णा सेवा संस्थान अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि यातायात पुलिस अधिकारी सुरेश विश्नोई के नेतृत्व में संस्थान सदस्यों ने यातायात पुलिस के साथ मिलकर यातायात पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत जागरूकता अभियान चलाया गया,जिसमें कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा यातायात पुलिस क़ो यातायात नियम के स्टिकर प्रदान किए गए,व आने जाने वाले राहगीरों के वाहनों पर यातायात नियम के स्टिकर चिपकाकर नियमों की जानकारी दी गई,साथ ही यातायात पुलिस सदस्यों द्वारा यातायात नियमों का पालन करके चलने वाले राहगीरों का माला पहनाकर पुष्प वर्षा करते हुए सम्मान कीया गया,व माईक पर सम्बोधित करते हुए नियमों के पालना की जानकारी भी दी गई यातायात पुलिस अधिकारी सुरेश विश्नोई ने कहा कि आने जाने वाले राहगीरों के साथ प्यार से समजाईश करते हुए यातायात नियम बतलाये गए है जिसमें हेलमेट लगाना,नशे में गाड़ी ना चलाना,सीट बेल्ट लगाना,वाहन धीरे गति से चलाना सहित सभी नियम एक स्टिकर के माध्यम से लोगो क़ो बताएं गए है,अगर आमजन समजाईश से पालना नहीं करेंगे तो हमें मजबूरन सख़्ती रखते हुए चालान काटने पड़ेंगे,,उन्होंने कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा दिए गए स्टिकर की सराहना करते हुए कार्यक्रम क़ो आयोजित करने के लिए संस्थान अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे सहित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कृष्णा सेवा संस्थान हमेशा यातायात अभियान में सहयोग करती रहती है,इस अवसर पर एस आई पप्पाराम,हेड कॉस्टेबल नरसिंह,हेड कॉस्टेबल मदनलाल पंचारिया,अशोक कुमार सहित कृष्णा सेवा संस्थान से नगर प्रभारी विमल मालवीय,समाज सेविका रामेश्वरी चौधरी,विप्र फाउंडेशन जिला अध्यक्ष अशोक व्यास,जवेरीलाल मेहता,गौतम चौपड़ा,रामगोपाल राजपुरोहित,गोविन्द सुंदेशा,विपिन कुमार सहित सदस्य मौजूद रहे!


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ