चूरूः सोमवार को ग्राम पंचायत नाकरासर में 06 करोड़ की लागत सक ज्यादा के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ व विधायक हरलाल सहारण ने किया। ग्राम पंचायत नाकरासर में विधायक कोटे से राजकीय उमावि में 02 कक्षा कक्ष का लोकार्पण, जिला प्रमुख कोटे से टीन शैड निर्माण का लोकार्पण, विधायक कोटे से गांव रामदेवरा में विद्यालय के टीन शैड का लोकार्पण, पंचायतीराज के प्रधान कोटे से किए गए कार्यों का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि विकास का दूसरा नाम भाजपा है। भाजपा के राज में विकास कार्यों की गंगा बहाई जाती है। उन्होने कहा कि देश के प्रधानमंत्री व राज्य के मुख्यमंत्री ने जनहित में कार्य कर विकास को नई गति प्रदान की है। जिससे देश प्रगती कि और बढ़ रहा है। विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि भाजपा सरकार जब भी आती है तो विकास कार्यों की सौगात साथ में लाती है। भाजपा सरकार के विकास कार्य आज धरातल पर दिखाई दे रहे है। भाजपा के राज में आज हर वर्ग का व्यक्ति विभिन्न योजनाओं से लाभाविन्त हो गया है। इस अवसर जिला प्रमुख वंदना आर्य, प्रधान दीपचन्द राहड़, उप जिला प्रमुख महेन्द्र न्यौल, भाजपा महामंत्री चन्द्राराम गुरी, विधानसभा संयोजक पदम सिंह राठौड़, कुंभाराम आर्य फाउण्डेशन के जिलाध्यक्ष चेतराम सारण, सरपंच मीरा देवी, शिशपाल भांभू आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर नारायण बेनीवाल, बीनासर मण्डल अध्यक्ष दौलतराम प्रजापत, शिशपाल भांभु, केसरदेव पाण्डिया, संपत, प्रभुराम, लक्षमण भांभु आदि उपस्थित थे। शिशपाल भांभु ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ