बीदासर (महेश भोभरिया) अभिलाषा इंटरनेशनल स्कूल सांडवा में बुधवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर साइंस से संबंधित मॉडल बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा नर्सरी से 10 तक के विद्यार्थियों ने जल प्रदूषण, खाद्य श्रृंखला, कचरा प्रबंधन, पौधे, प्रकाश, रेन वाटर, हार्वेस्टिग, वायु प्रदूषण व विज्ञान के महत्व के बारे मे बताया। इस दौरान ध्वनि प्रदूषण, ज्वालामुखी, सोलर सिस्टम आदि के मॉडल प्रदर्शित किए गए। विद्यार्थियों ने अध्यापकों को अपने द्वारा बनाए गए मॉडलों के बारे में जानकारी दी। संस्था निदेशक रामगोपाल चैधरी, प्रधानाचार्या उज्ज्वला बिस्सा समेत विद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित थे। वैज्ञानिक सीवी रमन को समर्पित विज्ञान दिवस पर कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने कार्यकारी मॉडल, चार्ट्स, टीएलएम बनाकर प्रस्तुत किए।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ