Charbhuja Mandir Pran Pratishtha: पाली जिले के चांचोड़ी गांव में श्री चारभुजा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए. हेलीकॉप्टर और ड्रोन से पुष्प वर्षा, शाही घोड़ों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की थाप ने माहौल को भव्य बना दिया. सैकड़ों महिलाओं ने मंगल कलश धारण कर मंगल गान किया. गर्भगृह में भगवान चारभुजा की प्रतिमा की विधिपूर्वक स्थापना हुई और मुख्य अनुष्ठान संपन्न हुए. मंदिर के शिखर पर कलश स्थापना, ध्वजा रोहण और तोरण पूजा-अर्चना की गई. आयोजन में भामाशाहों और विशिष्ट अतिथियों का भव्य सम्मान किया गया. महोत्सव समाज की एकता और आस्था का प्रतीक रहा.
https://ift.tt/VELxTwZ from राजस्थान News in Hindi, राजस्थान Latest News, राजस्थान News https://ift.tt/eZMAwsS
हेलीकॉप्टर की गड़गड़ाहट और फूलों की बारिश, देवलोक सा नजर आया पाली का चांचोड़ी गांव, देखें Video
2/21/2026 01:45:00 pm
0
Tags

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ