Type Here to Get Search Results !

जोधपुर जिले में ई-मित्र केन्द्रों की आकस्मिक जाँच

अनियमितताएं पाए जाने पर की गई कार्यवाही


जोधपुर, /जिले में प्राप्त हो रही शिकायतों के संबंध में ई-मित्र धारकों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, जिसमें अनियमितता पाए जाने पर विभिन्न कियोरक धारकों पर कार्यवाही की गई। 
सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के अतिरिक्त निदेशक एम.आर. पुरोहित ने बताया कि आकस्मिक निरीक्षण में धनराज, पाल पंचायत लूणी, रामनिवास बालाजी ई-मित्र लूणी, प्रकाश प्रजापत बालाजी ई-मित्र तिंवरी रावतराम बस स्टैण्ड, जंजियालाला, बालेसर पर दर सूची से अधिक राशि लेने वाले ई-मित्र धारको को 15 दिवस के लिए बंद किए जाने के साथ ही 5 हजार रुपए की शास्ति आरोपित की गयी।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार बकताराम दर्पण ई-मित्र डी. पी. एस. चौराहा पर दर सूची से अधिक राशि व अन्य अनियमितताओं के कारण ई-मित्र को 30 दिवस बंद करने के साथ ही 10 हजार रुपये की शास्ति आरोपित की गयी। आवेदन फार्म पर फर्जी सील लगाने वाले ई-मित्र धारक सना बानो रातानाड़ा सुभाष चौक जोधपुर को स्थायी रूप से बंद किया गया। 
*आमजन से अपील*
विभाग के अतिरिक्त निदेशक ने आमजन से अपील की है कि ई-मित्र से सेवा लेते समय सभी सेवाओं की ऑनलाइन पावती रसीद प्राप्त करें व पावती रसीद में अंकित अनुसार ही राशि दें। यदि किसी ई-मित्र के द्वारा ठप्पा/ मोहर / स्टाम्प / सील बिलों पर लगाया जाता है या निर्धारित दर से ज्यादा राशि की मांग की जाती है तो इसकी शिकायत सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग, सूचना केन्द्र के पास जोधपुर या dlodoit.jodhpur@rajasthan.gov.in पर लिखित में ईमेल या राजस्थान संपर्क के नम्बर 181 पर कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ