जोधपुर।नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल की अमर्यादित भाषा के खिलाफ सोमवार को मारवाड़ राजपूत समाज ने सभा भवन से जिला कलक्टर ऑफिस के बाहर तक रैली निकाल कर सांसद के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष हनुमान सिंह खांगटा के नेतृत्व में सैकड़ों 36 कौम के लोगों ने रैली में हिस्सा लेकर एडीएम मदनलाल नेहरा को ज्ञापन सौंपा।
रैली के दौरान सर्वसमाज ने
सांसद हनुमान बेनीवाल के खिलाफ पोस्टर पर लगे उनके चेहरे पर क्रॉस का निशान लगाकर उनके खिलाफ कार्यवाही करने की मांग कर नारेबाजी की। अक्रोशित राजपूत समाज ने प्रदर्शन के दौरान बजरी रॉयल्टी ठेकेदार मेघराज सिंह रॉयल पर सांसद बेनीवाल की ओर से की गई अमर्यादित टिप्पणी पर माफी मांगने की मांग की। खांगटा ने कहा कि मेघराज सिंह बजरी एवं पत्थर खनन के एक ईमानदार सरकारी ठेकेदार हैं। उन्होंने 15 हजार युवाओं को निजी नौकरी दे रखी है। जबकि अवैध बजरी, खंडे बेचने वाले लोग धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। बेनीवाल ने अपनी गलत भाषा वाली जुबान पर लगाम नहीं लगाई तो आंदोलन और बड़ा स्वरूप लेगा।
महिलाओं पर भी अनर्गल टिप्पणी अब बर्दास्त नहीं
हनुमान सिंह खांगटा ने बेनीवाल पर आरोप लगाया कि बेनीवाल अवैध कारोबार करने वाले देश के युवाओं में जातिवाद फैलाकर एवं गलत कार्यों पर युवाओं का पक्ष लेकर उनका भविष्य खराब कर रहे हैं। बेनीवाल इतने अमर्यादित हो चुके हैं कि वह खुद के समाज की महिलाओं पर ऐसी टिप्पणियां कर चुके हैं कि वह अब असहनीय हो चली हैं। वह किसी भी समाज के खिलाफ अनर्गल भाषा का उपयोग कर समाज कंटकों एवं माफियाओं का साथ देते हैं। अब यह बर्दास्त नहीं किया जाएगा। ज्ञापन देने पहुंचे सैकड़ों लोगों ने सांसद हनुमान बेनीवाल की आमर्यादित भाषा पर लगाम लगाने के लिए लोकसभा अध्यक्ष सहित सभी पार्टियों से मांग का ज्ञापन सौंपा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ