बालोतरा (नरपत माली) विप्र फाउंडेशन द्वारा जालोर में आयोजित हुए विप्र महाकुम्भ में बालोतरा विप्र फाउंडेशन के कार्यकर्ता व सर्व ब्राह्मण समाज के लोग सम्मिलित हुए!विप्र फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि बालोतरा जिला अध्यक्ष अशोक व्यास के नेतृत्व में जिले में बालोतरा,समदड़ी,कल्याणपुर,सिवाना व आस पास क्षेत्रों से सेकड़ों ब्राह्मण बन्धुओं ने जालोर कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई!दवे ने कहा कि कार्यक्रम में विप्र समाज क़ो संगठित व विकसित करने के साथ सर्व जन हिताय सर्व जन सुखाय की प्रेरणा के साथ कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें सभी वक्ताओं द्वारा कहा गया कि समता व समरसता की भावना ब्राह्मण समाज का परम् कर्तव्य व दायित्व है,ब्राह्मण समुदाय कभी भी जातिवाद का समर्थन नहीं करता है,इसके साथ ही ई डबल्यू एस आरक्षण क़ो 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने,जनसंख्या के आधार पर राजनीति भागीदारी तय करने व लोकसभा,विधान सभा में अधिक प्रतिनिधित्व तय करने जैसी अनेक मांगो क़ो लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया!जिला अध्यक्ष अशोक व्यास ने कहा कि कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश महामंत्री दिनेश दवे ने कार्यक्रम की प्रस्तावना पेश की व मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वलभ,विप्र फाउंडेशन संस्थापक सुशील ओझा,महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री राज के पुरोहित सहित विप्र फाउंडेशन कार्यकारिणी के सभी सदस्य मौजूद रहे!कार्यक्रम के अंतर्गत बालोतरा कार्यकारिणी ने संस्थापक सुशील ओझा,कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वलभ व मौजूद अतिथियों से व्यक्तिगत मुलाक़ात करके ब्राह्मण समाज क़ो विकसित करने में सम्पूर्ण सहभागीता निभाने की बात कही!इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन बालोतरा के युवा अध्यक्ष कांतिलाल राजपुरोहित,जिला उपाध्यक्ष ईश्वर दास वैष्णव,विपिन दवे,जिला सरक्षक शंकर लाल पालीवाल,जगदीश सिँह राजपुरोहित,अशोक गौड़,नेमीचंद गौड़,अमित दवे,अश्विनी दवे,आनंद दवे,दमन त्रिपाठी,सोहन लाल दवे,योगेश त्रिपाठी,सुनील दवे सहित विप्र समाज बालोतरा के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे!


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ