Type Here to Get Search Results !

गांव जोड़ी पट्टा सात्यूं को उप तहसील दूधवाखारा में नहीं जोड़ने की मांग को लेकर कलक्टर को सौंपा ज्ञापन

 


चूरू शुक्रवार को गांव जोड़ी पट्टा सात्यूं के ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन ने बताया कि गांव सात्यूं चूरू मुख्यालय के नजदीक है और दूधवाखारा उप तहसील बहुत अधिक दूरी पर है दूधवाखारा उप तहसील में जाने के लिए  सात्यूं के ग्रामीणों को चूरू होकर जाना पड़ता है जिससे समय और धन दोनों का नुकसान होता है और ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि हमारी ग्राम पंचायत को यथावत ही रखा जाए। क्योंकि हमारे गांव से सुबह से शाम तक चूरू से 15 बसे चलती है जबकि दूधवाखारा जाने के लिए एक ही बस हमारे गांव से सिधी नहीं जाती है इसलिए हमारे गांव जोड़ी पट्टा सात्यूं को यथावत ही रखा जाए अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो ग्रामीण जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन और अनशन करेंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी आपकी होगी इस अवसर पर ज्ञापन देने वालों में पुरखाराम, इंद्रपूरी चेतराम सहारण, मगाराम, मनीराम राजवीर,जिला परिषद सदस्य ममता कंवर सहित अनेक ग्राम वासी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ