चूरू सर्व समाज मुक्ति धाम को भूमि आवंटन करने की मांग को लेकर ष्षुक्रवार को सर्व समाज के लोगो ने जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि ज़िला स्टेडियम के पीछे पिछले तीस पैंतीस वर्ष से निरन्तर वन विभाग की ज़मीन पर दाह संस्कार हो रहे हैं। अभी वन विभाग द्वारा तार बंदी कर देने व यह ज़मीन एस टी पी हेतु नगर परिषद को आवंटित कर देने के कारण दाह संस्कार में बाधा उत्पन्न हो गयी है। सभी कॉलोनी वासियो के विरोध के कारण एस टी पी नहीं बन पायी। सैनिक बस्ती, वन विहार, नया बास, शान्ति नगर, शेखावत कॉलोनी, सिविल लाइन, आवासन मंडल कॉलोनी के निवासियों के लिए दाह संस्कार हेतु भगवान दास मुक्ति धाम एवं रेलवे मुक्ति धाम बाज़ार तथा रेलवे फाटक के कारण बहुत दूर एवं असुविधा जनक हैं। इस लिए आज सर्व समाज ने ज़िला कलेक्टर को ज्ञापन देकर इस सर्व समाज मुक्ति धाम को वैधानिक रूप देकर इसे स्वच्छ व हरे भरे रूप में विकसित करने की अनुमति दी जाने की मांग की। इस अवसर पर ज्ञापन देने वालों में सोहनलाल फगेडिया, भागीरथ शर्मा, प्रो देदाराम, प्रो एल एन आर्य, सांवरमल बुडानिया, भगवान भाटी, हरफूल सिंह, कमल सोनी रणवीर सिंह कस्वां, रामरतन सिहाग, धर्मपाल सहारण, रामावतार भाम्भू, किसनाराम, माणक जाखड़, महेंद्र सिंह ओला, बैजूराम जांगिड, रामचन्द्र जांगिड, रामनिवास मोगा, जगदीश सिंह, प्रताप सिंह नाथावत सहित अनेक लोग उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ