Type Here to Get Search Results !

चैत्र नवरात्र के दूसरे रोज भी शाकंभरी माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने नवाया शीश




मां शाकंभरी सेवा समिति सकराय धाम के तत्वाधान में माता को किया पुआ पुरी का भोग अर्पण


पशु पक्षियों को किया  भोग का वितरण


गायो को खिलाया हरा चारा व बंदरों को खिलाएं केले


सुमेर सिंह राव



उदयपुरवाटी l

 निकटवर्ती धार्मिक तीर्थ स्थल शाकंभरी सकराय धाम में चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में आकर शीश नवाया और मन्नत मांगी l नवरात्र के दूसरेदिन राजस्थान सहित कई राज्यों से भी लोगों ने आकर माता के दरबार में हाजिरी लगाई l प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी माँ  शाकम्भरी सेवा समिति, सकरायधाम के तत्वाधाम  में   शाकम्भरी का फुलो  के द्वारा भव्य श्रृंगार, सिरा -पूरी का भोग, 51 kg  फलो का भोग, हरा घास आदि किया गया l तत्पश्चात भोग का वितरण  पशु -पक्षियों  में किया l मां शाकंभरी सेवा समिति सकराय धाम के तत्वाधान में चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन भी  गायों को चारा खिलाया गया व बंदरों को फल आदि खिलाए गए l  यह कार्यक्रम माँ  शाकम्भरी सेवा समिति सकरायधाम के भक्तो के सहयोग से  नवमी तक चलेगा l सप्तमी तिथि को शशी बालकिशन जी शाह,  अलीबाग के घर व अष्टमी तिथि को लता जी चिरानिया, नृसिंह मंदिर, गौरीपुर असम  से मंगलपाठ का आयोजन भी समिति के फेसबुक पेज पर लाइव  किया जाएगा l नवरात्र में 9 दिन तक  राजस्थान सहित कई राज्यों से श्रद्धालु आकर माता के दरबार में हाजिरी लगाते हैं एवं मन्नतें मांगते हैं l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ