सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी / गुढ़ागौड़जी
कस्बे में शनिवार को हिंदू नव वर्ष बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम संयोजक राकेश दाधीच ने मां भारती की पूजा अर्चना कर दीप प्रज्वलित किया और हिंदू नव वर्ष कार्यक्रम का आगाज किया। राकेश दाधीच ने बताया कि कार्यक्रम में लोकसेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट, हिंदू वाहिनी, बजरंग दल, ब्राह्मण महासभा संगठनों के लोगों ने सहयोग किया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं कि उपस्थिति में मां भारती के जयकारों का उद्घोष किया गया। लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट गुढ़ागौड़जी के उपाध्यक्ष हरिराम सेन, मीडिया प्रभारी हिमांशु वर्मा,मनोज गुंगारा, योगेश शर्मा, प्रह्लाद शर्मा, आनन्द सिंह, विकाश शर्मा, दयाशंकर केडिया, जुगल किशोर शाह, सुनील कुमार सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ