Type Here to Get Search Results !

जोधपुरा के आईईएस नरपत मीणा व थोई के श्रीकृष्ण यादव का ग्रामीणों ने किया भव्य अभिनंदन

 



प्रतिभाओं का सम्मान करने से बढ़ता है हौंसला.... सुरेश मीणा किशोरपुरा


ग्रामीणों के द्वारा किए गए सम्मान को हमेशा याद रखेंगे... आईईएस नरपत मीणा व श्रीकृष्ण यादव


सुमेर सिंह राव


उदयपुरवाटी l

उपखंड क्षेत्र के जोधपुरा गांव के नरपत मीणा व थोई के श्रीकृष्ण यादव का हाल ही में भारतीय इंजीनियरिंग सेवा में आईईएस के पद पर चयन होने के बाद पहली बार गांव पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा भव्य अभिनंदन किया गया। गौरतलब है कि हाल ही में यूपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षा में मीणा ने ऑल इंडिया में 45 वी रैंक व थोई के श्रीकृष्ण यादव ने 30 वीं रैंक हांसिल कर आईईएस पद पर सफलता प्राप्त की थी। शनिवार को मीणा के गांव पहुंचने पर आसपास के ग्रामीणों द्वारा मीणा का फूल मालाओं तथा डीजे के साथ पूरे गांव में रैली निकालकर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने थोई के आईईएस यादव का भी जोधपुरा में सम्मान किया। ग्रामीणों द्वारा मिठाई खिलाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया गया। आदिवासी मीणा सेवा संघ के प्रदेश प्रधान सुरेश मीणा किशोरपुरा ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान करने से उनका हौंसला बढ़ता है। हमें ऐसी प्रतिभाओं पर गर्व है। उन्होंने कहा कि आसपास के गांवों के प्रत्येक युवा को मीणा से प्रेरणा लेनी चाहिए कि गरीब परिवार से होकर भी इन्होंने कठिन मेहनत करते हुए भारतीय इंजीनियरिंग सेवा के इस बड़े मुकाम को हांसिल किया है। वही आईएएस मीणा ने बाबासाहेब अंबेडकर को नमन करते हुए कहा कि मुझे मेरे माता - पिता, गुरुजनों, मेरे दादाजी तथा ग्रामीणों का हमेशा ही आशीर्वाद रहा जिन्होंने मुझे हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। आप सभी के आशीर्वाद से आज मैं इस मुकाम तक पहुंचा हूं। उन्होंने कहा कि युवाओं को हमेशा अपने लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ना चाहिए। किसी भी मुकाम को हासिल करने के लिए हमेशा लक्ष्य की जरूरत होती है। आज ग्रामीणों द्वारा मेरा जो मान सम्मान किया गया है उसे मैं हमेशा याद रखूंगा। मैं हमेशा मेरे गांव के युवाओं को मोटिवेट करूंगा तथा आगे बढ़ने के लिए उनकी हर प्रकार से सहायता भी करूंगा। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि मीणा ने इस मुकाम को हासिल कर माता - पिता के साथ साथ गांव का नाम भी रोशन किया है तथा युवाओं के लिए एक अच्छा संदेश दिया है जो काबिले तारीफ है। कार्यक्रम के दौरान कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा मीणा व यादव को बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा भेंट की गई। इस दौरान डॉक्टर भगवान सिंह मीणा बनवारी लाल मीणा उदयपुरवाटी जगदीश मीणा दलीप मीणा व्याख्याता रतन लाल मीणा पूर्व सरपंच राजेश मीणा दिनेश मीणा इंदर सिंह मदनलाल राजेंद्र आगवाड़ी रामसिंह पचलंगी पूर्व सरपंच महावीर मीणा, प्रेमचंद महरानियां अखिल भारतीय आदिवासी परिषद के जिला अध्यक्ष रतन मीणा जोधपुरा, मीन सेना प्रमुख सुरेश मीणा पार्षद दिलीप मीणा सहित कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी गण, आसपास के गांव के ग्रामीण रिश्तेदार मित्रजन परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ