Type Here to Get Search Results !

Karauli Violence: 35 से ज्यादा दुकानें जलकर खाक, इंटरनेट बंद, घर से निकलने पर रोक, जानें पूरी पाबंदियां

curfew in karauli city: राजस्थान के करौली में शनिवार को हिंदूवादी संगठनों की बाइक रैली पर हुए पथराव के बाद यहां कर्फ्यू लगा दिया गया है. यह कर्फ्यू 4 अप्रैल तक जारी रहेगा. ऐसे में किसी भी व्यक्ति को घरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी. जिले में इंटरनेट की सेवाएं भी ठप्प कर दी गई हैं. जिले में करीब 600 पुलिस कर्मी और 50 अधिकारी मौजूद हैं. हालांकि कैलादेवी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं पर कर्फ्यू का कोई असर नहीं होगा. इन श्रद्धालुओं को पुलिस खुद सुरक्षा मुहैया कराएगी. वहीं शाम को 3 बजे से लेकर 5 बजे तक दूध और सब्जी लेने की छूट दी गई है. मेडिकल स्टोर्स भी खोलने की अनुमति रहेगी. इमरजेंसी में जिले से बाहर जाने के लिए पुलिस से अनुमति लेना आवश्यक होगा.

https://ift.tt/gwYzIXM from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/ep6OYSN

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ