Type Here to Get Search Results !

गणगौर महोत्सव को लेकर नगर पालिका ने दिया तैयारियों को अंतिम रूप,


गणगौर महोत्सव को लेकर नगर पालिका ने दिया तैयारियों को अंतिम रूप,


पालिकाध्यक्ष राजकरण चौधरी के नेतृत्व में पहली बार होंगे विशेष नवाचार

 

सरदारशहर। मुन्नालाल राव 


नगरपालिका द्वारा गणगौर महोत्सव को भव्य बनाने के लिए पहली बार विशेष नवाचार किए गए है। पालिकाध्यक्ष राजकरण चौधरी के नेतृत्व में कल आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं महिलाओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। पालिकाध्यक्ष चौधरी ने बताया कि 2 साल कोरोना काल के बाद इस बार नगरपालिका द्वारा गांधी चौक में गणगौर महोत्सव का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत जयपुर की तर्ज पर गणगौर व ईशर की गाजे बाजे व लवाजमें के साथ भव्य शाही सवारी निकाली जाएगी। शाही सवारी में राधेगोविंद पार्टी मथुरा, तिलकधारी पार्टी सिरसा, कालबेलिया नृत्य जोधपुर, सपेरा पार्टी जयपुर, कच्छी घोड़ी नृत्य फतेहपुर चंग -डेरू पार्टी रामसीसर आर भारत बैण्ड सरदारशहर व फिरोज म्यूजिकल ग्रुप द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियां दी जाएगी । इसके पश्चात गांधी चौक में  सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। नगरपालिका द्वारा प्रथम बार महिलाओं के लिए गांधी चौक में मंच लगाया जाकर गणगौर व ईशर की पूजा हेतु विशेष व्यवस्था की गई है ताकि कार्यक्रम में किसी प्रकार की है अव्यवस्था ना हो। शहर की हजारों माताओं व बहनो के साथ-साथ संपूर्ण शहरवासी पूजा अर्चना करने एवं भव्य गणगौर महोत्सव देखने के साक्षी बनेगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ