सिंधी समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया चेटीचंड पर्व
सरदारशहर। मुन्नालाल राव
झूलेलाल मंदिर में शनिवार शाम को चेटीचंड पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान जहां सिंधी महिला मंडल द्वारा भजनों व गीतों पर नृत्य किया गया वहीं आयो लाल झूलेलाल के घोश से पूरा मंदिर गूंज उठा। सिंधी समाज के अध्यक्ष शंकरलाल प्रेमानी द्वारा झूलेलाल जयंती पर्व पर केक काटा गया फिर आरती की गई । बैंड बाजों के साथ नाचते हुए नवयुवक मंडल, महिला मंडल व पूरे समाज के साथ मिलकर अध्यक्ष शंकरलाल प्रेमानी ने ज्योत प्रवान की उसके पश्चात लंगर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के सभी पुरुषों, महिलाओं व बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। नवयुवक मंडल के अध्यक्ष नानकराम केसवानी व सिंधी पंचायत अध्यक्ष शंकरलाल प्रेमानी ने चेटीचंड नव वर्ष पर सभी को अपनी शुभकामनाएं प्रदान की।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ