Type Here to Get Search Results !

बहादुरसिंह कॉलोनी से निकली गाय की शव यात्रा में लगे एलएनटी कंपनी मुर्दाबाद के नारे, पुलिस की मौजूदगी में हुआ पोस्टमार्टम


बहादुरसिंह कॉलोनी से निकली गाय की शव यात्रा में लगे एलएनटी कंपनी मुर्दाबाद के नारे, पुलिस की मौजूदगी में हुआ पोस्टमार्टम



सरदारशहर की बाहादूरसिंह कॉलोनी में एलएनटी द्वारा खोदे गए गहरे गड्ढे में गाय गिरने के मामले में अब नया मोड़ आया है। तड़पती गाय की तीसरे दिन शनिवार शाम को मौत हो गई जिसके बाद गौ भक्तों और स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। आपको बता दें गाय मालिक सुभाष अग्रवाल द्वारा शुक्रवार को पुलिस थाने में एलएनटी कंपनी के खिलाफ मामला भी दर्ज करवाया गया था। ईधर गाय की मौत के बाद कंपनी के कार्य का विरोध करते हुए गाजे बाजे के साथ गाय की शव यात्रा निकाली गई। बहादुरसिंह कॉलोनी से शुरू हुई शव यात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई कल्याणपुरा रोड पहुंची जहां पर एएसआई हिम्मत सिंह की मौजूदगी में डॉक्टरों द्वारा गाय के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया वहीं शव यात्रा के दौरान एलएनटी कंपनी कार्यालय के आगे गो भक्तों ने जमकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। दीपू जैसनसरिया ने बताया कि 30 व 31 मार्च की मध्य रात्रि को सुभाष जैसनसरिया की गाय एलएनटी कंपनी की लापरवाही से खोदे गए गहरे गड्ढे में गिर गई थी। रात्रि को कुत्तों द्वारा भी गाय को नोचा गया जिससे गाय मरणासन्न स्थिति में आ गई और इलाज के दौरान तीसरे दिन गाय ने दम तोड़ दिया। इस दौरान गाय मालिक सुभाष जैसनसरिया और घर की महिलाएं भावुक नजर आई और गाय के शव पर पुष्प अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। शव यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोग गौ माता जिंदाबाद और एलएनटी कंपनी मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे। शव यात्रा के बाद कल्याणपुर रोड पर गौशाला में संपूर्ण रीति रिवाज के साथ गाय का अंतिम संस्कार करवाया गया। इस अवसर पर मुकेश देरासरी, सुभाष, ललित, रवि, धनराज, पवन, विनीत, विकास, लोकेश, अरूण, प्रतीक, संदीप, धर्मेन्द्र माली, नेमीचंद प्रजापत, मनोज प्रजापत, प्रदीप देरासरी, मुन्नालाल जैसनसरिया, राकेश जाट, राजू भाट, लक्ष्मण खाती, मोहन मिषन, हिमांशु मिषन, श्यामलाल देरासरी, प्रदीप देरासरी, प्रभु वर्मा, सहित बड़ी संख्याा में गौ भक्त उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ