Type Here to Get Search Results !

लेडी डॉन ने लाइव आकर किया SP को चैलेंज, बोली- मैं रोज ड्रग्स खाती हूं, किसी में दम हो तो रोक ले

Kamla Choudhary Nagaur Latest News: खुद को डॉन कहने वाली नागौर की कमला चौधरी (Kamla Choudhary Nagaur Viral Video) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में वह एसपी से लेकर नेताओं को धमकी दे रही है. उसने नागौर एसपी राममूर्ति जोशी (Nagaur SP Ramamurthy Joshi) को भी चैलेंज किया है. राजस्थान (Rajasthan News) के बारानी गांव की रहने वाली 27 साल की कमला ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर कहा, 'अपने दम पर ड्रग्स खाती हूं, एसपी से पैसे लेकर नहीं, दम हो तो रोक लो.' कमला चौधरी (kamala chaudhary rajasthan) पर एक कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर को ब्लैकमेल कर 11 लाख रुपए ऐंठने का आरोप था. इसके बाद नागौर पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी किया था. वह अक्सर अपने अलग-अलग सोशल एकाउंट से धमकी भरे वीडियो शेयर करती है. उसने सोशल मीडिया पर हथियार चलाते कई वीडियो पोस्ट किए हैं.

https://ift.tt/U1DKPmz from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/KwlG8IY

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ