Type Here to Get Search Results !

श्री विश्वकर्मा मन्दिर में किया शिव रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन

 श्री विश्वकर्मा मन्दिर में किया शिव रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन



सरदारशहर। मुन्नालाल राव 


स्थानीय सूबेदार कुए के पास श्री विश्वकर्मा मन्दिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिव रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन पूर्ण आस्था एवम उल्लास के साथ किया गया । मन्दिर कार्यसमिति एवम जांगिड़ युवा मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अनेक शिवभक्तों ने सपत्निक भाग लिया । इस अवसर पर विश्वकर्मा मन्दिर कार्यसमिति अध्यक्ष चम्पालाल जांगिड़ , उपाध्यक्ष रामावतार बरवाड़िया , मंत्री लालचंद लदोया , व्यवस्थापक कुलदीप कचौरिया , कौशाध्यक्ष विजय कुमार पालीवाल युवा मंडल अध्यक्ष राजकरण राजोतिया , मंत्री किशन लाल काकटिया , बनवारीलाल राजोतिया , सोहनलाल काकटिया , तोलाराम रोलीवाल , प्रकाश रोलीवाल , निरंजन बरवाड़िया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ