ट्रक चालक ने लगाये अचानक ब्रेक, पीछे से टकराई पिकअप
पिकअप चालक हुआ घायल
सरदारशहर। मुन्नालाल राव
शहर के ग्रामीण बिजली बोर्ड के आगे एक ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से एक पिकअप टकरा गई। जिससे पिकअप चालक घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पिकअप चालक को निजी वाहन के सहयोग से राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर घायल पिकअप चालक को छुट्टी दे दी गई। मिली जानकारी के अनुसार जयपुर से हनुमानगढ़ के लिए पिकअप में सब्जी भरकर चालक जा रहा था कि मेगा हाईवे पर ग्रामीण बिजली बोर्ड के आगे एक ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे पिकअप चालक अपना संतुलन खो बैठा और पीछे से पिकअप ट्रक से टकरा गई। पिकअप के टकराने के बाद ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस पिकअप चालक की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू करेगी।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ