विद्युत कर्मचारी के साथ मारपीट मामले में बिजली विभाग कर्मचारी हुए लामबंद
एसडीएम को ज्ञापन देकर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तारी की की मांग
सरदारशहर। तहसील के गांव सवाई बड़ी में बकाया वसूली करते समय कर्मचारी के साथ मारपीट मामले में राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन के कर्मचारियों ने आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन दिया है। आज सैकड़ों की संख्या में कर्मचारियों ने उपखंड कार्यालय पर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने ज्ञापन में बताया 21 फरवरी को सवाई बड़ी में विद्युत निगम कर्मचारी दुर्गाराम नायक राजस्व वसूली का कार्य कर रहा था। तभी गांव के तीन जनों द्वारा कर्मचारी के साथ मारपीट की गई। कर्मचारी द्वारा थाने में आरोपियों के खिलाफ राजकार्य में बाधा का मामला भी दर्ज करवाया गया बावजूद इसके आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई जिससे कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। अगर समय रहते आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो कर्मचारी कार्य का बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। ज्ञापन देने वालों में बिजली विभाग के सैकड़ों कर्मचारी शामिल रहे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ