Type Here to Get Search Results !

सकराय धाम के तत्वाधान में चेत्र नवरात्र में होगा मां का फूलों से श्रृंगार

 मां शाकंभरी सेवा समिति 

सकराय धाम के तत्वाधान में चेत्र नवरात्र में होगा मां का फूलों से श्रृंगार



2 अप्रैल से शुरू होंगे चैत्र नवरात्रा

सुमेर सिंह राव

 उदयपुरवाटी l निकटवर्ती धार्मिक तीर्थ स्थल शाकंभरी सकराय धाम में आगामी 2 अप्रैल से शुरू होने वाले चैत्र नवरात्रा पर आगामी 2 अप्रैल से  हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माँ  शाकम्भरी सेवा समिति सकरायधाम के तत्वाधाम  में निकटवर्ती तीर्थ स्थल सकराय धाम पर 9 दिन तक माँ  शाकम्भरी का फुलो  के द्वारा भव्य श्रृंगार, सिरा -पूरी का भोग, 51 kg  फलो का भोग, हरा घास आदि किया जाएगा l तत्पश्चात भोग का वितरण  पशु -पक्षियों  में किया जाता है l यह कार्यक्रम माँ  शाकम्भरी सेवा समिति सकरायधाम के भक्तो के सहयोग से किया जा रहा है, सप्तमी तिथि को श्री शशी बालकिशन जी शाह,  अलीबाग के घर व अष्टमी तिथि को लता जी चिरानिया, गौरीपुर असम के नृसिंह मंदिर से मंगलपाठ का आयोजन भी समिति के फेसबुक पेज पर लाइव  किया जाएगा l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ