Type Here to Get Search Results !

एस एम एस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रतिभावान छात्र छात्राओं का हुआ सम्मान



 प्रतीक चिन्ह देकर किया गया सम्मानित

सुमेर सिंह राव 

उदयपुरवाटी l कस्बे में चुंगी नंबर 3 के पास स्थित एस एम एस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के परिसर में बुधवार को राजस्थान दिवस पर प्रतिभावान छात्र छात्राओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया l पुरस्कार वितरण समारोह में बोलते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन सिंह शेखावत ने कहा कि प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का हौसला अफजाई के लिए उन्हें प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया है l प्रधानाचार्य शेखावत ने बोलते हुए आगे कहा कि बोर्ड परीक्षाओं में अव्वल स्थान रखने वाले छात्र-छात्राओं को भी आगे विद्यालय द्वारा सम्मान किया जाएगा l विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित पत्रकारों को भी प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया l इस दौरान विद्यालय निदेशक शीशराम यादव ने आगंतुक महानुभाव का आभार व्यक्त किया l कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के बंशीधर चौधरी ने किया l इस मौके पर विद्यालय के सतीश जांगिड़, राकेश दायमा, गजेंद्र सिंह, सरजीत रसगानियां, धीरज जांगिड़, शिक्षिका किरण शर्मा, प्रियंका ,सुमन, सुश्री नीतू सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा  l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ