Type Here to Get Search Results !

राजस्थानी संस्कृति में नजर आए विद्यालय के नन्हे नन्हे बालक बालिकाएं

 श्री मंगल चंद डीडवानिया विद्या मंदिर में राजस्थान दिवस पर भव्य प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन






सुमेर सिंह राव 


उदयपुरवाटी l

निकटवर्ती रामपुरा के पास स्थित श्री मंगल चंद डीडवानिया विद्या मंदिर खोरी ब्राह्मण परिसर में बुधवार को राजस्थान दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया l कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ l इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें राजस्थानी रंगोली बनाई गई इसके अलावा राजस्थानी नृत्य आदि प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई l व विद्यालय के नन्हे नन्हे बालक बालिकाएं राजस्थानी संस्कृति में नजर आए l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राकेश चायल प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रघुनाथगढ़ थे l जबकि विशिष्ट अतिथि केसर देव सैनी व विनोद थे l

विद्यालय में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता में विजेताओं द्वारा अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरित किया गया l कार्यक्रम का संचालन विष्णु गहलोत व आकाश ने किया  l कार्यक्रम प्रभारी हेमंत माथुर ने आगंतुक महानुभाव का आभार व्यक्त किया l इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ