Type Here to Get Search Results !

लूट के विरोध में स्वर्णकार समाज ने दिया ज्ञापन

 लूट के विरोध में स्वर्णकार समाज ने दिया ज्ञापन


 

सरदारशहर। मुन्नालाल राव 



रघुनाथ मार्केट स्थित किसान ज्वेलर्स में दिनदहाड़े पिस्तौल की नोक पर हुई लूट के विरोध में स्वर्णकार समाज द्वारा एसपी को ज्ञापन दिया गया। स्वर्णकार समाज के संरक्षक मोहनलाल ढल्ला, भीकमचंद भामा ने बताया कि समाज द्वारा इस लूट के विरोध में, फरार अभियुक्तों की तुरंत गिरफ्तारी के लिए व पीड़ित को उसका लूटा गया माल जल्द से जल्द दिलवाने तथा भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो इस हेतु रात्रि गश्त तथा व्यापारियों की सुरक्षा के लिए कदम उठाने हेतु मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में ललिता ढल्ला, ओमप्रकाश कुकरा, मोहनलाल तोसावाड, मुकेश भामा, अशोक भामा, बनवारीलाल भामा, सांवरमल रोड़ा, अमित रोड़ा, राजकुमार लावट, बजरंग लाल सहदेवड़ा, कन्हैयालाल भामा, युवा मंडल अध्यक्ष शेखर ढल्ला, शंकर लाल बामलवा, मोतीलाल रोड़ा,धर्मेद्र रोड़ा,मातादीन मोसून,विकास सीगड़,संदीप सोनी आदि ने उपस्थित होकर पीड़ित अंकित सोनी को जल्द से जल्द न्याय दिलाने की मांग की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ