शाकंभरी विद्यालय में महिला जागरूकता एवं अधिकार पर सेमिनार का आयोजन
शिक्षित एवं जागरूक महिला समाज का आधारः शर्मा
सरदारशहर। मुन्नालाल राव
स्थानीय शाकम्भरी विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय में विधिक साक्षरता क्लब के तत्वावधान में महिला जागरूकता एवं अधिकार पर सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था निदेशक पुष्पा शर्मा ने की। श्रीमती शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए महिलाओं के अधिकारों के बारे में बताते हुए उनकी शिक्षा एवं समानता पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी समाज की समृद्धि एवं विकास के लिए महिलाओं का शिक्षित एवं जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। भारत में महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए अनेक कानून बने हुए हैं जिनकी जानकारी का प्रचार प्रसार आमजन में होना अत्यंत आवश्यक है। कानूनी जागरूकता से ही समाज में महिलाओं का शोषण बंद होगा एवं उनको समानता का अधिकार मिल पाएगा। इस अवसर पर विधिक साक्षरता क्लब प्रभारी प्रेमप्रकाश नाई ने विधिक साक्षरता क्लब के बारे में जानकारी देते हुए इसके महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अध्यापक प्रियंका प्रजापत एवं संदीप दर्जी ने भी बच्चों को संबोधित करते हुए शैक्षिक एवं विधिक साक्षरता के प्रचार प्रसार पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन विक्रम प्रजापत ने किया।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ