सरदारशहर में कल मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल सिंह मलिक व पैरा ओलंपिक खिलाड़ी झाझड़िया करेंगे जाट जागृति शताब्दी महोत्सव को संबोधित
एक लाख वर्ग फीट में टेंट का पंडाल किया तैयार, एडिशनल एसपी ने किया निरीक्षण
सरदारशहर। मुन्नालाल राव
जाट विकास संस्थान की और से मंगलवार आज जाट जागृति शताब्दी महोत्सव मनाने व प्रतिभा सम्मान समारोह होगा! मुख्य अतिथि मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल सिंह मलिक व पैराओलंपिक देवेंद्र झाझड़िया सहित कई प्रमुख लोग सभा को संबोधित करेंगे! सोमवार को जाट विकास संस्थान के कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाओं की अंतिम बैठक लेते हुए अलग-अलग टीमों को अपनी अपनी जिम्मेदारी पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया! समाज के प्रमुख शिवचंद साहू ने कहा कि किसान कन्या छात्रावास में एक लाख वर्ग फुट का पांडाल में एक साथ 25 हजार लोगों की बैठने की व्यवस्था की गई है। इनसे पहले मुख्य अतिथि जाट विकास संस्थान में नवनिर्मित स्वामी विवेकानंद अकादमी का शुभारंभ करेंगे ! पूर्व सरपंच देवीलाल पोटलिया ने बताया कि समाज के युवा कार्यकर्ताओं की और से सभा में पानी, चाय, वाहनो की पार्किग की व्यावस्था को देखेगें किसी प्रकार की अव्यवस्था नही होने देगें। डेयरी चेयरमैन लालचंद मूंड ने कहा कि यह समारोह बीकानेर संभाग स्तर पर होने जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या में पूरे प्रदेश स्तर से समाज के प्रमुख लोग आ रहे है। संस्थान के अध्यक्ष प्रोफेसर डीसी सहारण व मंडी चेयरमैन इंद्राज सारण ने कहा कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में समाज के घर-घर में पीला चावल देकर निमंत्रण दिया गया है! इस समारोह में विगत एक वर्ष में राजकीय सेवा में चयन, शिक्षा, खेल, कृषि क्षेत्र व पर्यावरण क्षेत्र में अच्छी भूमिका निभाने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जायेगा। समारोह सुबह 10 बजे से चालू होगा। इसी प्रकार समारोह में विशिष्ट अतिथि महाराष्ट्र जाट महासभा के अध्यक्ष दिलीप सिंह बेनीवाल, कर्मा बाई महिला संस्थान के अध्यक्ष अल्का चौधरी, डॉ भरत ओला, प्रेम सिंह सिहाग, क्रांतिकारी विचारक डॉअरविंद भास्कर, बीकानेर से प्रोफेसर श्यामसुंदर ज्याणी आदि शामिल होगें! प्रेस कॉन्फ्रेंस में भूमि विकास बैंक चेयरमैन ईशरराम डूडी, एडवोकेट महेंद्र सिंवर,पूर्व उप प्रधान तारचंद सारण, सोहनलाल जाखड़, शिक्षक नेता विजय पोटलिया,धनपत चौधरी, प्रभुराम पूनिया, पूर्व सरपंच देवीलाल साडासर बलदेव सारण, रामेश्वरलाल पूनिया,डॉ सत्यनारायण झाझड़िया,प्रसांत चाहर, जिला परिषद सदस्य शीशपाल सारण,डॉ भरत सारण सरपंच सुरेंद्र सारण कृष्ण कुमार सारण पूर्व सरपंच महेंद्र सिहाग,रामजस चाहर, संदीप पोटलिया,संजय भंवरिया,मदन ढाका, आदि को प्रमुख जिम्मेदारी सौंपी
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ