Type Here to Get Search Results !

हेलमेट लगाओ जिंदगी बचाओं नारों के साथ सड़क सुरक्षा रैली में दिया जागरूकता का संदेश

हेलमेट लगाओ जिंदगी बचाओं नारों के साथ सड़क सुरक्षा रैली में दिया जागरूकता का संदेश



सरदारशहर। मुन्नालाल राव 



उच्च अध्ययन शिक्षा संस्थान मानित विश्वविद्यालय, गांधी विद्या मंदिर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वितीय के द्वारा सड़क सुरक्षा रैली का आयोजन किया गया। रैली को  मुख्य अतिथि सरदारशहर पुलिस थाने के सहायक निरीक्षक राजेन्द्र जाट ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों से परिचित करवाया। मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता डॉ. अविनाश पारीक ने विद्यार्थियों को सड़क दुर्घटना की भयावह स्थितियों के प्रति सचेत करते हुए सुरक्षित रूप से सड़क नियमों का पालन करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर सेना से सेवानिवृत्त हवलदार रामसिंह व सरदारशहर पुलिस थाना के जवानों का सान्निध्य प्राप्त हुआ। स्वयंसेवकों व एनसीसी कैडेट्स ने रैली में सड़क सुरक्षा का रखो ध्यान, ट्रैफिक नियमों का  पालन करो व हैलमेट लगाओ, जान बचाओं जैसे नारों से जनजागरुकता लाने का प्रयास किया। स्वयंसेवकों ने मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय परिसर से अशोक स्तम्भ, कच्चा बस स्टेण्ड, पुलिस थाना, रोडवेज बस स्टेण्ड, एकल मार्ग, मीणा का कुआं, जवाई चौक, तहसील कार्यालय, गांधी चौक होते हुए राजवाला कुआं मार्ग से वापस पहुंची। राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक हिमांशु ग्रोवर, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. धर्मराज पँवार , डॉ.कल्पना मौर्य, चन्द्रशेखर भारती, डॉ. शैयरी चौधरी, डॉ. अमित सिंह ने रैली का नेतृत्व किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विदुषी आमेटा ने किया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम के लीडर सोनु कुमार, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वितीय के लीडर विष्णु सोनी, एनसीसी लीडर प्रदीप कुमार ने आयोजन में विशेष सहयोग दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ