उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर श्रमिक कार्ड रिन्यू करवाने की मांग
सरदारशहर। मुन्नालाल राव
श्रमिक पंजीयन शुदा मजदूरों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर अवगत करवाया कि हमारे श्रमिक कार्ड वर्ष 2015-16 में बनवाए गए थे। जिनकी अवधि अब समाप्त हो गई जबकि हम पूर्व की भांति ही श्रमिक मजदूर के रूप में कार्य कर रहे हैं। श्रमिक कार्ड की अवधि समाप्त होने से हमारे अध्ययनरत बच्चों की छात्रवृत्ति के फार्म ऑनलाइन आवेदन नहीं हो पा रहे हैं। जबकि वर्ष 2021 22 की छात्रवृत्ति हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2022 है। इस मामले में हमने श्रमिक विभाग के अधिकारियों को भी कई बार अवगत करवाया है लेकिन हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। श्रमिकों ने उपखंड अधिकारी से इस समस्या का तुरंत समाधान करवाने की मांग की है ताकी वो अपने बच्चों की छात्रवृत्ति के फार्म समय पर भरवा सकें। ज्ञापन देने वालों में गोकुल गिर, जसवंत गिर, हेमराज, शांति देवी शर्मा, बुधमल, बुद्धाराम, गणेश गिर, गणेशाराम, राकेश कुमार सहित अनेक श्रमिक मजदूर मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ