चौधरी एचआर शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में किया वेलकम पार्टी का आयोजन
सरदारशहर। मुन्नालाल राव
शहर के चौधरी एचआर शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में शनिवार को वेलकम पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संरक्षक श्रवणकुमार सारण व महाविद्यालय स्टॉप ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वालों विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। महाविद्यालय के निदेशक जयचंद सारण ने इस प्रकार के आयोजन का महत्व बताया व खेलकूद व विभिन्न प्रतियोगिताओं के कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सीताराम सारण, श्रीमती मोहिनी स्वामी, कपिल सारण, सुरेंद्र कुमार सैनी, राकेश कुमार जाखड़, शीशपाल प्रजापत, प्रहलाद महिया, श्रीमती घापा भादू, सुभाष चारण, लक्ष्मी नारायण, अनुज कुमार, मुकेश कुमार, लालचंद सिहाग, भरत कुमार, अनिल कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मदनलाल राइका ने किया।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ