बाबा भूतनाथ मंदिर में आयोजित विशाल जागरण में देर रात तक बही भजनों की गंगा
सरदारशहर। मुन्नालाल राव
वार्ड नंबर 45 गौशाला बास स्थित बाबा भूतनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि के उपलक्ष में विशाल जागरण का आयोजन रखा गया। बीकानेर से आए सुप्रसिद्ध भजन गायक अजय सिंह व सुमन राव अलवर ने अपनी मधुर वाणी में एक से बढ़कर एक भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। श्री भूतनाथ सेवा समिति व समस्त शहरवासियों के सहयोग से आयोजित जागरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर देर रात तक भजनों का श्रवण किया। इससे पूर्व भोले के भक्तों ने मंदिर में फूलों व रोशनी से आकर्षक सजावट की। मंदिर समिति द्वारा भजन गायक अजय सिंह बीकानेर, सुमन राव अलवर और ऑर्गन प्लेयर कमल बियानी का माला व दुपट्टा उढाकर स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ के दर्शन कर क्षेत्र में सुख शांति व समृद्धि की प्रार्थना करते हुए प्रसाद ग्रहण किया।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ