Type Here to Get Search Results !

अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के स्थानांतरण पर पर अधिवक्ताओं ने दी शानदार विदाई

अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के स्थानांतरण पर पर अधिवक्ताओं ने दी शानदार विदाई  



सरदारशहर। मुन्नालाल राव 


स्थानीय अभिभाषक संघ के बैनर तले  संघ के अध्यक्ष माणकचंद भाटी के नेतृत्व में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रियंकर सिहाग का स्थानांतरण होने पर विदाई समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में अधिवक्ताओं ने अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट का साफा, माला एवं प्रतीक चिन्ह व बधाई पत्र देकर  सम्मान किया । इस अवसर पर अधिवक्ता महावीरप्रसाद पारीक, गोवर्धन पांडिया, राजेंद्र राजपुरोहित सहित अधिवक्ताओं ने सिहाग के साथ बिताए 4 साल के कार्यकाल का वृतांत सुनाकर उनका आभार जताया। सिहाग ने कहा कि सरदारशहर अभिभाषक संघ के अधिवक्ताओं से जो प्यार मिला है उसको कभी नहीं भूल पाऊंगा। पद पर रहते हुए अधिवक्ताओं को जहां कभी डांट पिलाई तो कभी प्यार से काम लिया । ऐसे में 4 साल का समय कब व्यतीत हो गया इसका पता ही नहीं चला। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने विदाई  गीतों के माध्यम से सिहाग को विदाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की प्रार्थना की। भरत शर्मा द्वारा सेक्सोफोन पर शानदार गीत प्रस्तुत किए गए जिसकी सभी ने सराहना की। समारोह में अभिभाषक संघ के अधिवक्ता सुरेंद्र निर्वाण, सीताराम स्वामी, भागीरथ सिंवर, रजनीश शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता भोजराज सिंह राजपुरोहित, महावीरप्रसाद पारीक, गोवर्धन लाल पांडिया, शंकरदास स्वामी, राजेंद्र राजपुरोहित सहित सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ