Type Here to Get Search Results !

स्वं सिहाग की 10 वीं पुण्यतिथि पर 471 रक्त वीरों ने किया रक्तदान

स्वं सिहाग की 10 वीं पुण्यतिथि पर 471 रक्त वीरों ने किया रक्तदान



सरदारशहर। मुन्नालाल राव 


क्षेत्र के वीर तेजाजी युवा संगठन द्वारा मनजीत सिंह की 10 वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को विशाल रक्तदान शिविर एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रखा गया। 


शिविर में महिला मंजू पटवारी सहित 471 लोगों ने रक्तदान किया।

अर्जुन क्लब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में स्वर्गीय सिहाग को उपस्थित लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कीये। 



शिविर में राजकीय भरतीया हॉस्पिटल ब्लड बैंक व शेखावाटी ब्लड बैंक की टीम ने रक्त संग्रह का कार्य किया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम पवन कुमार, पशुपालन विभाग संयुक्त निदेशक डॉ धनपत सिंह चौधरी, विशिष्ट अतिथि विकास अधिकारी दुर्गा राम पारीक, तहसीलदार फारूक अली, बीसीएमएचओ डॉ विकास सोनी व डॉक्टर अब्दुल गफ्फार द्वारा किया गया। 


शिविर में वीर तेजाजी युवा संगठन के अध्यक्ष देवीलाल भाकर, रजीराम सारण, विद्याधर सारण, शिक्षक नेता विजय पोटलिया, ओम प्रकाश पारीक, दानाराम बिस्सु, रविंद्र पूनिया, जयप्रकाश सींवर, गौरीशंकर सिहाग, गणेशदास स्वामी, प्रदीप सहू, हरलाल कस्वां, ओमप्रकाश देहड़ू, बजरंग साहू सुरेंद्र राजेंद्र सिहाग अशोक गंडास, अजय सिहाग, योगेश सिहाग, जिप सदस्य गिरधारी लाल पारीक, पालिकाध्यक्ष राजकरण चौधरी, डेयरी चेयरमैन लालचंद मूंड, बलदेव सारण, प्रधान प्रतिनिधि मधुसूदन राजपुरोहित, ताराचंद सारण, रामजस चाहर, सत्यनारायण सारण, इंदिरा सारण, केसरदेव कस्वां, प्रोफेसर डीसी सारण, सांवरमल सैनी, ओम मीणा, महावीर बेनीवाल, मदन ढाका, सांवरमल जाखड़, चेतराम स्वामी, शिव भगवान प्रजापत, प्रकाश प्रजापत, नारायण नायक सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने विशेष सहयोग किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ