Type Here to Get Search Results !

महा शिवरात्रि पर्व के उपलक्ष में मिश्रा आवास पर हुआ शिव का रुद्राभिषेक

महा शिवरात्रि पर्व के उपलक्ष में मिश्रा आवास पर हुआ शिव का रुद्राभिषेक 



सरदारशहर। मुन्नालाल राव 


स्थानीय बोडिया कुआं स्थित मिश्रा आवास पर आज विद्वान पंडितों के सानिध्य में रुद्रा अभिषेक का आयोजन हुआ। इस मौके पर युवा कांग्रेस नेता रामलाल मिश्र व पूर्व पार्षद इंदिरा देवी शर्मा ने शिव का  रुद्राभिषेक किया एवं बेलपत्र, फल, पुष्प मेवा आदि चढ़ाकर भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना की। रामलाल मिश्रा ने बताया कि महाशिवरात्रि के पर्व पर बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर क्षेत्र में सुख शांति व समृद्धि की कामना की है। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष राजकरण चौधरी, रेडिमेंट कपड़ा व्यवसाई राजकुमार सहित मिश्रा परिवार के सदस्यों एवं मोहल्ले वासियों ने भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ