चूरू। एसपी दिगंत आनंद के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन प्रहार के तहत, चूरू के सदर थाना पुलिस ने ढ़ाढर टोल नाके के पास नाकाबंदी के दौरान, कार्रवाई करते हुए पंजाब के लुधियाना निवासी एक तस्कर को गिरफ्तार कर, आरोपी के कब्जे से अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। थानाधिकारी हंसराज लूणा ने बताया कि आरोपी के कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्तकर आरोपी राहुल उर्फ मनी को गिरफ्तार किया है। जिसका स्वास्थ्य परीक्षण करवा उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ