चूरू। यहा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी को ज्ञापन सौंपते हुये नगर परिषद सभापति पायल सैनी ने बताया कि हमारे नगर परिषद के वरिष्ठ पार्षद मोहम्मद अली अपने पुत्र के साथ नगर परिषद से अपने घर जा रहे थे, कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा उन पर घातक लगाकर जान लेवा हमला किया गया, जिस तरह से उनको व उनके पुत्र को मारा गया है उससे यह प्रतित होता है कि यो उन्हें जान से मारना चाहते थे, जिस प्रकार के हथियार उनके पास थे वो भी घातक थें। यह उनके उपर तीसरी बार हमला किया गया है। ज्ञापन में आगे बताया की यदि इस प्रकार के हमले में पार्षद या उनके पुत्र कि हत्या हो जाती तो शहर का वातावरण और गम्भीर व खराब हो जाता और शहर को एक ऐसा दाग लग जाता कि आपके कार्यकाल में यह हम सभी के लिए बहुत ही शर्मनाक है। यदि इन असामाजिक तत्वों पर अब भी सख्त कार्यवाही नहीं हुई तो, ऐसी वारदात फिर होने कि सम्भावनाए बनी रहेगी। सरकार पर और पुलीस विभाग पर लोगों का भरोसा उठ जाएगा। जहा जनप्रतिनिधि सुरक्षित नहीं है वहा आम आदमी कितना भययुक्त होगा। हम आपसे मांग करते है कि इन नामजद असामाजिक तत्वों को जल्द से जल्द हिरासत में लिया जाए और कड़ी से कड़ी सजा दिलावे। ताकी अपराधियों में खौफ और आमजन में विश्वास पैदा हो।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ