Type Here to Get Search Results !

लायन्स क्लब चूरू द्वारा सड़क सुरक्षा पाखवाड़ा के तहत बालिका महाविद्यालय में किया जागरूकता कार्यक्रम

 

CHURU- लायंस क्लब चूरू द्वारा प्रांतिय कार्यक्रम सड़क सुरक्षा पखवाड़े के अंतर्गत राजकीय बालिका महाविद्यालय, चूरू में ट्रेफिक नियमों की जागरूकता बाबत कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

लायन सुनील रंजन टकणेत ने बताया कि क्लब अध्यक्ष लायन विनोद शर्मा की अध्यक्षता में एनएसएस प्रभारी श्री अनिल कुमार एवं डाॅ. जे.बी.खान के सहयोग से छात्राओं को श्री अली बहादुर खान, हेड काॅनिस्टेबल यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा हेतु हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी एवं इनको अपनाने पर नफे एवं न अपनाने पर नुकसान को विस्तृत रूप से समझाया । क्लब अध्यक्ष लायन विनोद कुमार शर्मा ने यातायात नियमों का पालन करने, सड़क पर ईंगित निर्देशों का पालन करने, सीट बैल्ट लगाने का अनुरोध किया । कार्यक्रम में छात्राओं के लिए प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया जिसमें 4 छात्राओं को  एवं एक छात्रा को रक्तदान हेतु प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । क्लब सचिव लायन राजीव शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया ।


कार्यक्रम में सचिव लायन राजीव शर्मा, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार वर्मा, लायन शैलेन्द्र माथुर, लायन डाॅ. कमल वशिष्ठ, लायन शौकत अली टाक सहित काॅलेज के अनुज, डाॅ. सतीश सैन, डाॅ. सरोज, डाॅ. मंजू, सुजानसिंह राठौड़, सुर्यप्रकाश, ममता, रिछपाल आदि ने आयोजकिय जिम्मेवारी निभाई ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ