Type Here to Get Search Results !

राजकीय अस्पताल में चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविर के महा कैंप का आयोजन

राजकीय अस्पताल में चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविर के महा कैंप का आयोजन


 



सरदारशहर। मुन्नालाल राव 


शहर के राजकीय अस्पताल में गुरुवार को मुख्यमंत्री निरोगा राजस्थान चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविर के तहत महा कैंप का आयोजन किया गया। राज्य सरकार के निर्देशानुसार 31 मार्च तक हर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर हेल्थ कैंप लगाए जा रहे हैं। जिसमें सभी प्रकार की बीमारियों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं एवं अनेक प्रकार की जांच व दवाइयां आदि की स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यवस्था की गई है। अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ चंद्रभान जांगिड़ ने बताया कि सरकार द्वारा सभी जगह चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना के तहत मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविर के  कैंप लगाए जा रहे हैं। जिसके तहत तहसील क्षेत्र के हर ग्राम पंचायत व मुख्यालयों पर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंपों में गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को मेगा कैंप में रेफर किया जायेगा वहीं कैंप में  विकलांगता प्रमाण की भी सुविधा दी गई है। 31 मार्च तक चलने वाले कैंपो में बड़ी संख्या में ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लोग लाभान्वित होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ