Type Here to Get Search Results !

कल शुक्रवार को ताल मैदान में भरेगा शीतला माता का विशाल मेला, मंदिर कमेटी ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप

कल शुक्रवार को ताल मैदान में भरेगा शीतला माता का विशाल मेला, मंदिर कमेटी ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप



सरदारशहर। मुन्नालाल राव 


शहर के ताल मैदान स्थित शीतला माता मंदिर में शुक्रवार को शीतला माता का विशाल मेला लगेगा । महिलाएं सुबह 4:00 बजे से ही शीतला माता को ठंडा पानी व ठंडा भोजन चढाकर अपने बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए  प्रार्थना करेंगी। मंदिर कमेटी द्वारा मेले के आयोजन को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही है। मेला आयोजन कमेटी के डॉ पूनमचंद भाटी ने बताया कि पिछले 2 सालों से कोरोना महामारी के कारण  मेला कोरोना गाइडलाइन के साथ भरा गया था। इस बार कोरोना के आंकड़े कम होने से मेले में काफी भीड़ रहेगी। इसको लेकर मंदिर कमेटी द्वारा कार्यकर्ताओं को अलग-अलग  जिम्मेदारियां सौंपी गई है। मेले में नगरपालिका प्रशासन व पुलिस प्रशासन का भी पूरा सहयोग रहेगा। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन करने में कोई परेशानी ना हो इसके लिए लाइन लगाकर सभी को दर्शन करवाए जाएंगे। मेले को लेकर इस बार महिलाओं व श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। मेले में हाथ ठेले पर खिलौने, आइसक्रीम, मिट्टी के आइटम आदि रोजगार करने वालों ने गुरुवार को ही अपनी जगह कायम कर ली ताकि मेले में अच्छा रोजगार प्राप्त हो सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ