चूरू में शीतला अष्टमी पर शुक्रवार को, चूरू तारानगर रोड स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने, शीतला माता की धोक लगाई। शीतला माता प्रबंधक समिति अध्यक्ष रामावतार सैनी ने, बताया कि मंदिर के आगे चौक में मेला भरा गया। श्रद्धालुओं को लाइन से प्रवेश दिया गया। पुजारी मुरलीधर शर्मा ने बताया कि, शीतलाष्टमी पर महिलाओं व पुरुषों नेए शीतला माता के धोक लगाकरए देश व राज्य में खुशहाली की मंगल कामना की। मेले में सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मेले की व्यवस्था को लेकर एसडीएम राहुल सैनी, डीएसपी ममता सारस्वत आदि ने निगरानी रखी है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ