चूरू । राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड तत्वाधान में जिला स्तरीय राज्य पुरस्कार स्काउट व गाइड प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 23 मार्च से 27 मार्च तक किया जा रहा है। जिसमें जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के 180 रोवर रेंजर भाग ले रहे है। सीओ. स्काउट महीपाल सिंह तँवर ने बताया कि इस पाँच दिवसीय प्रषिक्षण षिविर के आज तीसरे दिवस मुख्य अतिथि के रुप में बीकानेर मण्डल के सहायक राज्य संगठन आयुक्त महेन्द्र सिंह भाटी ने स्काउट को कहा कि वे अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर उस पर ध्यान केन्द्रित कर सफलता प्राप्त करें और यदि एक बार असफल भी हो जाये ंतो बार-बार प्रयास कर सफलता अर्जित की जा सकती है। आयुक्त भाटी ने राजस्थान प्रदेश की आगामी गतिविधियों की जानकारी दी। इससे पूर्व सभी स्काउट गाइड ने आज स्वच्छता व जल स ंरक्षण की शपथ ली एवं जीवन पर्यन्त स्वच्छता व जल संरक्षण का संकल्प लिया।।इस अवसर पर जिला साक्षरता अधिकारी ओम प्रकाष फगेड़िया, जेल अधिक्षक कैलाष एवं विजय हिन्द आदि अतिथि उपस्थित थे। षिविर में स्काउट के विभिन्न कौशल जैसे पायोनियरिंग, फर्स्ट एड, मैपिंग, एस्टीमेषन, सिगनेलिंग, स्काउट आन्दोलन का इतिहास, परिभाषा, उद्देष्य, सिद्धान्त आदि विषयो ं का शब्बीर खान, श्री सत्यवीर सिंह बागोत, नरेष कुमार राय, ओम प्रकाष मेघवाल, सत्यनारायण स्वामी, बलवन्त सिंह सिंहमार, ओम प्रकाष, श्री मनीराम, विमल कुमार, सीताराम शर्मा, विजय कुमार, सुरेष कुमार डूडी, विजेन्द्र सिंह, वीरेन्द्र सिंह षेखावत एवं प्रमिला, सुमित्रा देवी आदि दक्ष प्रषिक्षकों क े द्वारा प्रषिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही साथ स्काउट द्वारा अपने क्षेत्र में समाज सेवा व सामुदायिक विकास परियोजनाओं के लिये तैयार किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ