गांधी चौक में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
सरदारशहर। मुन्नालाल राव
गांधी चौक में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर जमकर आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष राजकरण चौधरी उपाध्यक्ष अब्दुल रशीद चायल व पार्षद राजेश पारीक ने बताया कि देश में चारों तरफ अराजकता, भुखमरी व बेरोजगारी ने अपना तांडव मचा रखा है। लगातार पेट्रोल, डीजल, गैस की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी का जीना मुश्किल कर दिया है जिससे देश भय और चिंता के माहौल में जी रहा है जहां किसानों को अपनी उपज की लागत का पूरा मूल्य नहीं मिल पा रहा है वहीं खाद बीज के भाव सर चढ़कर बोल रहे हैं। इधर केंद्र की भाजपा सरकार सभी सरकारी उपक्रम प्राइवेट हाथों में सौंप कर आमजन के हितों पर भारी कुठाराघात कर रही है वहीं हाल ही के दिनों में लगातार बढ़ती कीमतों से आमजन दो वक्त की रोटी का भी मोहताज होता जा रहा है।
इन सभी मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज बड़ी संख्या में स्थानीय विधायक पंडित भंवरलाल शर्मा व युवा नेता अनिल शर्मा के निर्देशानुसार राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बढ़ी हुई दरों को वापस लेकर आमजन को राहत प्रदान करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस नगर अध्यक्ष महावीर माली, पार्षद रिजवान सैयद, आसिफ खोकर, मास्टर उमरदीन सैयद, जितेंद्र स्वामी, नानूराम पारीक, हंसराज सिद्ध, समसुद्दीन खोखर, प्रकाश प्रजापत, मुंशीशाह भाटी, ताराचंद सैनी, करणी सिंह, विष्णु गौड़, लालबहादुर सेवदा, चंपा लाल सैनी, पप्पू खान, सोहेल बिसायती, ओमप्रकाश नाई, नूर मोहम्मद खोखर, राजेंद्र मोदी, प्यारेलाल आचार्य, मनफूल खां फौजी व मदन सिंह निर्माण सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ