Type Here to Get Search Results !

राजकीय चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ काली पट्टी बांधकर रहे एक दिवसीय हड़ताल पर

राजकीय चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ काली पट्टी बांधकर रहे एक दिवसीय हड़ताल पर



डॉ अर्चना शर्मा खुदकुशी मामले में दोषियों पर की कठोर कार्रवाई की मांग


सरदारशहर। मुन्नालाल राव 


दौसा जिले के लालसोट कस्बे में महिला डॉक्टर अर्चना शर्मा द्वारा मंगलवार को कथित तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी करने पर चिकित्सा महकमे में भारी आक्रोश व्याप्त है। ऐसे में आज स्थानीय राजकीय अस्पताल के समस्त चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ ने काली पट्टी बांधकर एक दिवसीय हड़ताल कर घटना पर अपना आक्रोश व्यक्त किया। लेडी डॉक्टर स्वाति गेट एवं डॉ चंद्रभान जांगिड़ ने बताया कि ने बताया कि निजी अस्पताल में एक गर्भवती युवती की प्रसव के बाद हुए रक्तस्त्राव से मौत हो गई थी, जबकि पुलिस द्वारा किसी के दबाव में आकर महिला डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया जिससे दहशत में आकर डॉ शर्मा ने ये कदम उठाया है। 

डॉक्टरों ने इस मामले में सहयोग करने वाले पुलिस अधिकारियों सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाही करने की मांग की। विरोध प्रदर्शन करने वालों में डॉ राजेश गुप्ता,  निर्मल पारीक, ब्लॉक सीएमएचओ विकास सोनी,दीनदयाल पारीक, किशन सिहाग, डॉ भगवती मोटसरा,  डॉ संदीप, डॉ अजीत,कपीश सोनी रघुवीर पांडिया, मुन्नालाल सुंडा, आनंद देरासरी, मयंक मोदी, सुनील सिद्ध, दीपक, बुलाकी शर्मा, मुमताज, प्रकाश, सुनीता, सुलोचना, मुकेश, नरेंद्र राठौर, भोमाराम आदि उपस्थित सहित समस्त चिकित्सा स्टाफ के सदस्य शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ