Type Here to Get Search Results !

चूरू की पारूल जांगिड़ को नेट-जेआरएफ में 194 वीं रैंक

 


चूरू। चूरू की पारूल जांगिड़ ने भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की ओर से आयोजित ज्वाॅइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2021 परीक्षा में देशभर में ओबीसी केटेगरी में 194 वीं रैंक हासिल करते हुए नेट-जेआरएफ क्वालीफाई कर गौरवान्वित किया है।जिला मुख्यालय के अग्रसेन नगर निवासी सीताराम जांगिड़ एवं शिक्षक ललिता जांगिड़ की बेटी पारूल ने पहली ही बार में इस परीक्षा में यह सफलता हासिल की है। पारूल ने 96.25 प्रतिशत अंक हासिल कर यह सफलता अर्जित की है। पारूल के भाई पीयूष जांगिड़ जेपी माॅरगन कंपनी, यूएसए के मुंबई ऑफिस में बतौर प्रोडक्ट मैनेजर कार्यरत हैं। पारूल की सफलता पर उनकी दादी भंवरी देवी, माता-पिता एवं परिवारजनों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। पारूल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं गुरुजनों को देते हुए बताया कि किसी भी परीक्षा में सफलता के लिए एकाग्रता के साथ की गई मेहनत ही सबसे अच्छा फाॅर्मूला है। उन्होंने बताया कि सिलेबस पर केंद्रित लगातार मेहनत से उन्हें यह सफलता मिली है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ