Type Here to Get Search Results !

रामसरा के विद्यालय प्रांगण मे वार्षिकोत्सव,

 


CHURU- राजकीय माध्यमिक विद्यालय, रामसरा के विद्यालय प्रांगण मे वार्षिकोत्सव, भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ मुख्य आतिथ्य मे किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण, प्रतिनिधी जिला प्रमुख रवि आर्य, प्रधान दीपचन्द राहड़, जिला परिषद सदस्य सुनिता बेरवाल, सरपंच तीजा देवी, पीईईओ खासोली गीता भाटिया आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया । अतिथियो का स्वागत माल्यार्पण एवं साफा  पहनाकर किया गया । कार्यक्रम मे विद्यार्थीयो द्वारा रंगारंग कार्यक्रमो की प्रस्तुती दी गई। संस्था प्रधान श्रीमती शशिबाला शर्मा द्वारा स्वागत भाषण एवं वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर आगन्तुक अतिथियो एवं ग्रामवासियो का आभार जताया।  राज्य सरकार द्वारा माध्यमिक विद्यालय को उच्च माध्यमिक मे क्रमोन्नत किये जाने पर संस्था को कक्षा कक्षो की आवश्यकता के संबध मे निवेदन किया गया जिसे सहर्ष स्वीकार कर उपनेता प्रतिपक्ष राठौड़ साहेब ने दो कमरो, प्रधान राहड़ ने दो कमरे एव रवि आर्य ने दो कमरो स्वीकृति दी । उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड ने मुलभूत आवश्कताओ को भी पूर्ण करने की स्वीकृति प्रदान की । पूर्व संस्था प्रधान शिवराजसिंह  द्वारा 11000 रूप्ये की राशि ज्ञान संकल्प पोर्टल पर दान दी गई। जिससे संस्था को 33000 रूप्ये की राशि प्राप्त होगी जो कि संस्था को वाटर कुलर क्रय करने  प्राप्त होगी । संस्था के गत दो वर्षाे के शैक्षणिक मनीषा कंवर, हिम्मत सिंह, अजय निमेल, कंचन निमेल, करीना, बबीता, सुमित कुमार, मोनिका, पुनीत, अनीषा, पायल जागिड़़ अनन्या आरजु एवं हर्षित आदि पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। भामाशाहो  कमल रामसरा, किशनजी बेरवाल, विनोद कुमार मीणा, रामलाल बेरवाल, सुरजाराम जागिड़, समुद्र सिंह बीका, हनुमानसिंह बीका, भगवानाराम जागिड़, बीरबल निमेल व पूर्व संरपच बबीता आदि का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।  समापन पर पीईईओ खासोली गीता भाटिया  ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सलेमुदीन खान एवं शिव कुमार शर्मा द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ