नवनिर्मित न्यायालय भवन का माननीय न्यायाधीपति मनोज कुमार गर्ग ने किया लोकार्पण
अभिभाषक संघ सरदारशहर ने न्यायाधिपती गर्ग का सपत्नीक प्रतीक चिन्ह, गुलदस्ता, साफा व शॉल ओढाकर किया सम्मान,
न्यायाधिपति ने कोर्ट परिसर में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण सरंक्षण का संदेश
सरदारशहर। मुन्नालाल राव
स्थानीय एसडीएम कार्यालय के पीछे बने नवनिर्मित न्यायालय भवन का लोकार्पण शनिवार को न्यायाधिपति मनोज कुमार गर्ग राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर के कर कमलों द्वारा किया गया। इस मौके पर जिला एवं सेशन न्यायाधीश चूरु बलजीत सिंह, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्रीमती अनीता, वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विजय प्रताप गोस्वामी, सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री पुनीत सोनगरा, अभिभाषक संघ अध्यक्ष माणकचंद भाटी, उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह निर्माण, सचिव सीताराम स्वामी सहित जिले भर के न्यायिक अधिकारी एवं अधिवक्ता मौजूद रहे। अभिभाषक संघ द्वारा अध्यक्ष माणकचंद भाटी के नेतृत्व में न्यायाधिपथी गर्ग का स्पत्निक शाॅल साफा एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। इसी क्रम संघ द्वारा जिले भर के न्यायिक अधिकारियों का शाल, साफा एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। सभा को संबोधित करते हुए न्यायाधिपथी गर्ग ने एक कहानी के माध्यम से अधिवक्ताओं को एकजुट रहने का संदेश देते हुए हर पीड़ित को सुलभ, सस्ता एवं त्वरित न्याय दिलाने का संदेश दिया। इस दौरान न्यायाधिपथी गर्ग ने न्यायालय भवन का अवलोकन कर निर्माण कार्य एवं तमाम व्यवस्थाओं की सराहना की।
इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कृष्णकांत चूरू, एसीजेएम नवनीत सुजानगढ़, ऐसीजेएम लीलूराम सिहाग राजगढ़, एसीजेएम कन्हैयालाल पारीक रतनगढ़, जेएम श्रीमती मनदीप चूरू, पारिवारिक न्यायाधीश नेपाल सिंह चूरू, पोस्को कोर्ट न्यायाधीश अनिल बेनीवाल चूरू, विशिष्ट न्यायाधीश एसी, एसटी कोर्ट श्रीमती मधु हिसारिया चूरू, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश लतिका पाराशर राजगढ़, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश जयपाल ज्याणी रतनगढ़, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश बलवंत सिंह भारी सुजानगढ़, ए डी डी आई जेएम प्रतिभा सिंह राठौड़ चूरू, सहित जिले भर के न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे। इसी क्रम में उपखंड अधिकारी पवन कुमार, तहसीलदार पवन कुमार मीणा, वृताधिकारी अधिकारी नरेंद्र कुमार शर्मा, थानाधिकारी बलराज सिंह मान, विकास अधिकारी दुर्गाराम पारीक एडवोकेट गोवर्धन पांडीया, शंकरदास स्वामी, राजेंद्र सिंह राजपुरोहित सहित अभिभाषक संघ के तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ