Type Here to Get Search Results !

माध्यमिक बालिका आदर्श विद्या मंदिर में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

 



डॉ हरिसिंह गोदारा ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता

सुमेर सिंह राव 

उदयपुरवाटी l माध्यमिक बालिका आदर्श विद्या मंदिर में शनिवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम  केसर देवी गोदारा सामाजिक कल्याण् संस्थान सिंगनोर के अध्यक्ष डॉ हरी सिंह गोदारा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। डॉ गोदारा द्वारा छब्बीस प्रतिभावान

 विद्यार्थियों को स्कूल बैग देकर सम्मानित किया गया। इन्होंने इस अवसर पर इक्यावनसो रुपए का चेक भी सहयोग स्वरूप भेंट किया।कार्यक्रम मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ प्रारंभ हुआ ।इस अवसर पर संस्था के सचिव दिलीप कुमार शर्मा ,विद्या मंदिर के व्यवस्थापक एडवोकेट रणवीर सिंह, विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री सतीश मिश्रा, बजरंग दल के कैलाश सैनी , श्रीमती 

मिश्री देवी सत्यनारायण  खैराड़ी उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर के संस्था प्रधान मदन लाल सैनी ,शिशु वाटिका के प्रभारी श्याम सुंदर शर्मा सहित भैया बहिनें व विद्यालय के आचार्य, आचार्या उपस्थित थे। अंत में माध्यमिक बालिका आदर्श विद्या मंदिर के संस्था प्रधान महिपाल सिंह ने आगंतुक महानुभव का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ