भक्तों ने शिव मंदिरों में जाकर की पूजा अर्चना
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी lकस्बे में मंगलवार को शिव मंदिरों में भक्तों ने महाशिवरात्रि के पर्व पर पूजा अर्चना कर मन्नतें मांगी l धनवता में स्थित इसरानाथ मंदिर परिसर में रुद्राभिषेक का कार्यक्रम किया गया l ईसरानाथ धाम पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पर्व पर 11 हजार शिवलिंगों का दुग्धाभिषेक किया गया l वही भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की l वहीं सनकादिक लोक सुखलाई पर स्थित शिव मंदिर ,वार्ड नंबर 24 में स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर, खंडेश्वर महादेव मंदिर में भी भगवान शंकर की भक्तों ने पूजा-अर्चना की l शिवालयों में दिनभर भजन कीर्तन होते रहे व श्रद्धालुओं ने भजनों की रसपान किया l कस्बे में स्थित शिवालयों में सुबह से लेकर शाम तक मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली l

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ