Type Here to Get Search Results !

हुकमपुरा में आजाद हिंद वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन

 


 साईं  गुढ़ा ने 2 -1 से जीता फाइनल मुकाबला

सुमेर सिंह राव 

उदयपुरवाटी l

हुकमपुरा में चल रही तीन दिवसीय  आजाद हिंद वॉलीबॉल प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया | आयोजक समिति के सदस्य सरवर अली , सुमेर सिंह ,महिपाल मीणा व सुशील साहू ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला  साईं गुढ़ा गोरजी की टीम ने  साक्षी स्टूडियो  गुढ़ा गोरजी को एक  रोचक भरे मैच में 2 -1 से हराकर जीत लिया |  विजेता व उपविजेता टीम में हरियाणा, राजस्थान ,दिल्ली के खिलाड़ी खेल रहे थे | विजेता टीम को   आजाद क्लब हुकमपुरा  द्वारा ₹31000 व उप विजेता टीम को ₹21000 की राशि व जेपी ज्वेलर्स गुढ़ा गोरजी के बलबीर सिंह   माट की ओर से ट्राफी व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया |    समापन समारोह की अध्यक्षता पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रताप सिंह ,  पैनोरमा स्कूल के चेयरमैन व आरएलपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ विकास गिल ,पूर्व प्रधानाध्यापक  गूगन राम साहू ,वीर तेजाजी वेलफेयर फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष व पैनोरमा स्कूल के एमडी वीरेंद्र प्रताप  सोहू,  जेपी ज्वेलर्स के चेयरमैन बलबीर माठ , बीजेपी के युवा जिला अध्यक्ष जय सिंह  माट , शहीद शमशेर खान के पिता हाजी  सलीम खान उपस्थित थे | आजाद हिंद क्लब के संरक्षक ईश्वर लाल शर्मा ने  आगंतुक सभी अतिथियों का आभार जताया  | इस अवसर पर  पंचायत समिति सदस्य संदीप , कैलाश शर्मा,  आशीष बांगरवा महिपाल गोदारा ,पवन गोदारा, नंदू सिंह शेखावत, संजय शर्मा सहित हजारों खेल प्रेमी आदि उपस्थित थे | इस अवसर पर बेस्ट कॉमेंटेटर मौसम अली , संदीप सोहू , मैच रेफरी सुभाष गोस्वामी , मोहनलाल खरवास , रोहिताश गिल को भी सम्मानित किया गया   | मंच का संचालन महिपाल मीणा ने किया |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ