सीकर :- शेखावाटी के जाने-माने हास्य कलाकार दिलीप राजस्थानी और कवि शिवराज सिंह द्वारा दर्शाया गया वीडियो सॉन्ग "बेरण" का पोस्टर विमोचन कार्यक्रम हुआ।
पोस्टर विमोचन करते हुए कलाकारों ने बताया कि यह संगीत प्रेम विच्छेद होने पर प्रेमी की मानसिकता को दर्शाता हुआ संगीत है। यह वीडियो सॉन्ग 3 मार्च 2022 को सुबह 09:15बजे यूट्यूब चैनल Dilip rajasthani पर लांच होगा।
बेरण संगीत के गायक कलाकार दिलीप राजस्थानी और कवि शिवराज सिंह शेखावाटी के जाने-माने हास्य कलाकार हैं। जो शॉर्ट वीडियो बनाकर दर्शकों को मोहित करते हैं। इनके वीडियो पूरे राजस्थान सहित देश विदेश में लाखों की संख्या में देखे जाते हैं। वीडियो सॉन्ग के पोस्टर विमोचन करते समय भगत सिंह यूथ ब्रिगेड के संयोजक रामलखन कांवट, सीकर के प्रसिद्ध एफएम रेडियो के आरजे संदीप , कॉमेडियन मामा उर्फ मुकेश ,पत्रकार पवन सोनी, रामकुमार वर्मा अजबपुरा,कम्पाउंडर सुरेश गोटड़, योगेश खातीपुरा,शरद जोशी,शुभम जोशी,रजनीश ढाका ,सुरेंद्र सिंह शेखावत, शाहिद खान आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ