Type Here to Get Search Results !

अपनी कमाई सार्वजनिक कार्य में लगाना सराहनीय

  


चूरू, - राजगढ के पद्मश्री रामलाल राजगढ़िया परिवार की एपीए इन्डस्ट्रीज ओरियन्ट सिंटेक्स लिमिटेड की ओर से बुधवार को जिला सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय में कम्प्यूटर सैट प्रदान किया गया। प्रेरक श्याम जैन ने जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक कुमार अजय को कम्पयूटर सैट भेंट किया। 

इस मौके पर कुमार अजय ने भामाशाह परिवार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अपनी मेहनत की कमाई को सार्वजनिक कार्य के लिए  लगाना निस्संदेह सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि चूरू अंचल में भामाशाहों की एक लंबी और सुदृढ़ परम्परा रही है और जन कल्याण के बड़े कार्य भामाशाहों के माध्यम से हुए हैं। पिछले दिनों कोरोना संकट के दौरान भी भामाशाहों ने अहम भूमिका निभाई। जब हम सब मिलकर कोई काम करते हैं तो सफलता की संभावनाएं भी बढ़ जाती हैं।  भामाशाह प्रेरक श्याम जैन ने बताया कि कम्पनी के प्रबन्ध निदेशक राजगढ निवासी हरिराम शर्मा के माध्यम से 60 हजार रुपए लागत का यह कम्प्यूटर सैट भेंट किया गया है। इस अवसर पर मदन मोहन आचार्य, राहुल शर्मा, ओम शर्मा, जसवंत सिंह मेड़तिया,  रामचन्द्र मेघवाल, विक्रमसिंह, बजरंगलाल मीणा, संजय गोयल, विजय रक्षक, अजय आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ